फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: पुलिस ने तलाश कर लौटाया महिला का खोया हुआ बैग

Sat, 07 Nov 2026 05:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार/बीरोंखाल। बाजार में खोए आभूषण और नकदी से भरे बैग को थलीसैंण थाना पुलिस ने सकुशल बरामद कर महिला को लौटा दिया। कीमती सामान वापस मिलने पर महिला ने पुलिस टीम का आभार जताया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पांच नवंबर को गार्गी गोस्वामी ने बीरोंखाल पुलिस चौकी में सूचना दी कि बाजार क्षेत्र में उनका बैग कहीं खो गया है। बैग में कीमती आभूषण, नकदी और अन्य महत्वपूर्ण सामान रखा हुआ था। चौकी प्रभारी सूरजपाल सिंह ने पुलिस कर्मियों को बैग तलाश करने के निर्देश दिए। कांस्टेबल गौरव कुमार और राकेश कुमार ने बाजार क्षेत्र और आसपास के संभावित स्थानों पर खोजबीन शुरू की।
पुलिस कर्मियों की तत्परता और प्रयासों से बैग बरामद कर लिया गया। छह नवंबर को सामान सहित बैग महिला के कहने पर अजय गुसाईं निवासी सिंदूड़ी मल्ली, थाना थलीसैंण को सुपुर्द कर दिया गया। खोया हुआ बैग और उसमें रखे जेवरात व नकदी सुरक्षित वापस मिलने पर महिला ने थलीसैंण पुलिस का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें