कोटद्वार। नगर निगम क्षेत्र के सिमलचौड़ स्थित नैन पवीसा कॉलोनी में चोरों ने एक घर से जेवर पर हाथ साफ किए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नैन पवीसा कॉलोनी निवासी तपस्या रावत पत्नी देवेंद्र रावत ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उनके पति सेना में कार्यरत हैं और पांच नवंबर को छुट्टी पर घर आए थे। उसी रात दोनों ऊपरी मंजिल पर सो रहे थे जबकि उनकी मां नीचे की मंजिल पर सो रही थीं। रात करीब सवा दो बजे मां की नींद खुली तो वह उन्हें वॉशरूम ले जाने के लिए नीचे पहुंचीं। इस दौरान मुख्य दरवाजे की जाली कटी मिली। अंदर जाकर देखा तो दूसरे कमरे का सामान बिखरा पड़ा था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी। संवाद