लैंसडौन में मंगलवार को साप्ताहिक बंदी का दिन निर्धारित करने के आदेश का व्यापक असर रहा। चुनिंदा पर्यटक ही बाजार में घूमते नजर आए। पुलिस ने मंगलवार को छावनी नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में कोविड-19 गाइडलाइन का पालन कराने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया। कोतवाली निरीक्षक संतोष सिंह कुंवर ने बताया कि कोरोना से बचाव के नियमों का उल्लघंन करने पर 40 पर्यटकों के चालान काटे गए। पुलिस ने होटलों स्वामियों से बिना आरटीपीसीआर नेेगेटिव रिपोर्ट किसी भी पर्यटक को रूम देने से बचने की अपील की है।