फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: पुलिस ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया नया साल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) की टीम ने बुधवार को दिया दिव्यांग संस्थान नींबूचौड़ में दिव्यांग बच्चों व उपस्थित अन्य लोगों के साथ नया साल मनाया। इस मौके पर टीम ने दिव्यांग बच्चों व लोगों को जागरूक भी किया।एएचटीयू प्रभारी एसआई सुमनलता ने बताया कि एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत स्कूल, कॉलेजों में जाकर स्कूली छात्र-छात्राओं को और गांवों में जाकर आमजन को साइबर अपराधों, सड़क सुरक्षा व नशे के दुष्प्रभावों के बारे में अधिक से अधिक जागरूक करने के निर्देश दिए हैं।
इसी क्रम में बुधवार को नींबूचौड़ स्थित दिया दिव्यांग संस्थान नींबूचौड़ में मानव तस्करी, नशे व ड्रग्स के दुष्प्रभाव, भिक्षावृत्ति, वेश्यावृत्ति, डिजिटल अरेस्ट, साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी। इस मौके पर महिला सुरक्षा, बच्चों को गुड टच, बैड टच, बच्चो में लैंगिंग अपराधों से बचाव के बारे में भी अवगत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही साइबर सुरक्षा हेल्प नंबर-1930, डायल-112, महिला हेल्प नंबर-1090 के बारे में भी बताया गया। उधर, थाना रिखणीखाल पुलिस टीम ने जनपद में चलाये जा रहे सड़क दुर्घटना अभियान के तहत आज ताड़केश्वर मंदिर स्थित पार्किंग में स्थानीय जीप, टैक्सी चालकों को सड़क सुरक्षा, नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। इस मौके पर पुलिस ने चालकों को यातायात नियमों के पालन करने की शपथ भी दिलाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें