फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: यूथ कांग्रेस व एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। दुगड्डा में आयोजित शहीद मेले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन करने के लिए दोपहिया वाहनों से दुगड्डा जा रहे यूथ कांग्रेस व एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को कोतवाली पुलिस ने सिद्धबली बैरियर पर रोक लिया और गिरफ्तार कर थाने ले आई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सीएम और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सीएम के जाने बाद पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को छोड़ दिया।मंगलवार पूर्वाह्न करीब 11:00 बजे यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजय रावत और एनएसयूआई के प्रदेश सचिव हिमांशु बहुखंडी के नेतृत्व में कार्यकर्ता दो पहिया वाहनों से कोटद्वार से दुगड्डा के लिए रवाना हुए। पुलिस को जैसे ही उनकी रवानगी की सूचना मिली, वैसे ही उन्हें सिद्धबली बैरियर पर उन्हें दबोच लिया गया।
पुलिस के साथ उनकी काफी झड़प भी हुई। इस दौरान कार्यकर्ता प्रीपेड मीटर व्यवस्था, भाजपा सरकार में बेलगाम नेताओं की पहाड़ और पहाड़ियों को लेकर की जा रही बयानबाजी, बेरोजगारी, अंकिता भंडारी हत्याकांड आदि मुद्दों को लेकर नारेबाजी कर रहे थे। सिद्धबली बैरियर पर एसएसआई उमेश कुमार, एसआई कमलेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम पहले से ही मुस्तैद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस सभी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर वाहन में बिठाकर कोतवाली ले आई। कोतवाली में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। गिरफ्तार कांग्रेस कार्यकर्ताओं में विजय रावत और एनएसयूआई के प्रदेश सचिव हिमांशु बहुखंडी के अलावा छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल, अंकुश घिंडियाल, नीरज बहुगुणा, बॉबी बिष्ट, सूरज राणा, अंकित थपलियाल, आमिर आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें