फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: धोखाधड़ी कर भूमि बेचने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कोतवाली पुलिस ने भाबर क्षेत्र के अंतर्गत भाबर के दुर्गापुर में धोखाधड़ी कर भूमि बेचने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट के आदेश पर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में पौड़ी जेल भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले में अब तक तीन महिलाओं समेत कुल छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

सतपुली थानाध्यक्ष दीपक तिवारी ने बताया कि अमित जोशी निवासी अपर कालाबड़ ने इस मामले में कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी। जिसमें उन्होंने कहा कि उनके जीजा बद्री विशाल की वर्ष 2021 में कोरोनाकाल में मृत्यु हो गई थी। उनकी भाबर के मोटाढाक दुर्गापुर स्थित भूमि को अज्ञात लोगों ने धोखे से दो अलग-अलग महिलाओं को बेच दी गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 15 अगस्त, 2023 को मामले में धोखाधड़ी की संबंधित धाराओं में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। विवेचना के दौरान पुलिस ने धारा 419, 420, 467, 468, 120B की वृद्धि की। पुलिस मामले में तीन महिलाओं समेत पांच आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि दलीप सिंह निवासी ग्राम सकन्याणी, कोतवाली लैंसडाैन तभी से फरार चल रहा था। उन्होंने बताया कि उनके नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी दिलीप सिंह को रविवार को दुर्गापुरी कोटद्वार से गिरफ्तार कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें