पुलिस ने सिमलचौड़ से दो मोबाइल चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कोतवाल नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि गत 12 सितंबर को सिमलचौड़ निवासी धर्मेंद्र ने कोतवाली में मोबाइल चोरी की तहरीर दी थी। उसने तहरीर में बताया था कि पांच अगस्त को किसी ने उनके कर्मचारी वशिष्ठ और हरीश के दो मोबाइल चुरा लिए है। एसएसपी पौड़ी पी. रेणुका देवी के निर्देश पर मोबाइल चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद चोर को पकड़ने के लिए पुलिस टीम का गठन कर कार्रवाई शुरू की गई। 12 सितंबर को चोरी के दोनों मोबाइल के साथ आरोपी चीनू निवासी घोसीपुरा थाना पथरी जनपद हरिद्वार निवासी को चिड़ियापुर बिजनौर यूपी के पास कोट्टोवाली सपेरों के डेरे से गिरफ्तार किया गया है। संवाद