फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने मोबाइल चोर को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने मोबाइल चोरी के मामले में एक चोर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। साथ ही न्यायालय के आदेश पर उसे पौड़ी जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाल नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि 10 जून को सत्येंद्र नगर निवासी लियाकत ने कोतवाली में उसके घर से मोबाइल और नकदी चोरी होने की नामजद तहरीर दी थी। तहरीर में उसने बताया कि उसके घर से मोबाइल और नकद रकम चोरी हो गई है। उसने चोर को भागते हुए देखा। एसएसपी पी. रेेणुका देवी के निर्देश पर चोरी के मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। बताया कि 11 जुलाई की शाम को एसआई संदीप शर्मा ने पुलिस टीम के साथ आरोपी वसीम निवासी कोड़िया कोटद्वार को पीर बाबा गेट के पास से गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी किया गया मोबाइल और 8 हजार 980 रुपये नकद बरामद किए गए। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया किया, जहां न्यायालय के आदेश पर उसे पौड़ी जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें