फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों से सख्ती से निपटा पुलिस प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन के पहले दिन सोमवार को ढिलाई बरतने वाली कोटद्वार पुलिस और प्रशासन मंगलवार को फुल एक्शन में रहा। सुबह सात से दस बजे तक पूरा सरकारी अमला जहां बाजार में उतरकर खरीदारी को उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने में जुटा रहा, वहीं दस बजते ही दुकानें बंद करवा दी गई।
विज्ञापन

मंगलवार को लॉकडाउन को सख्ती से लागू करने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) प्रदीप कुमार रॉय, एसडीएम योगेश मेहरा, पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिल जोशी और कोतवाल मनोज रतूड़ी मय पुलिस फोर्स मोर्चा संभालते हुए सड़क पर उतर गए। एसडीएम योगेश मेहरा ने बताया कि मंगलवार को दस बजे के बाद पूरे तहसील क्षेत्र में सख्ती से लॉकडाउन लागू करवा दिया गया है।
उधर, लैंसडौन में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए सरकार के लॉकडाउन को सख्ती से लागू करवाने के लिए लैंसडौन प्रशासन को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। प्रशासन की सख्ती के बाद लॉकडाउन का लैंसडौन से चैलूसैंण तक व्यापक असर दिखाई दिया। छावनी परिषद ने सुबह 7 से 10 बजे तक आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खोलने के आदेश जारी किए थे। जयहरीखाल व गुमखाल मार्ग पर मौजमस्ती के लिए वाहनों पर निकले युवकों को पुलिस ने लाठियां फटकारते हुए भगाया। पुलिस ने खुली हुई दुकानों को भी बंद कराया। मुख्य अधिशासी अधिकारी भूपति रोहित व एसडीएम अपर्णा ढौंडियाल ने बेवजह घर से बाहर निकल रहे लोगों को घर में रहने की सलाह दी।
विज्ञापन

मनमाने रेड लेने वालों की करें शिकायत
कोटद्वार। कोटद्वार के प्रमुख बाजार गोखले मार्ग पर खरीदारों ने एसडीएम योगेश मेहरा, सीओ अनिल जोशी से पूजा का सामान मनमाने रेट पर बेचने की शिकायत की। एसडीएम ने एक दुकान का चालान काटते हुए उसकी दुकान दस दिन के लिए बंद रखने के निर्देश दिए। झंडाचौक-सिनेमा रोड पर स्थित एक दुकान पर भी पूजा का सामान मनमाने रेट पर बिकने की शिकायत सामने आई। एसडीएम योगेश मेहरा ने बताया कि मनमाने रेट लेते समय उसकी वीडियो बनाकर प्रशासन को दें। कार्रवाई की जाएगी। वहीं पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल ने कहा कि शहर की जनता कोरोना वायरस के संक्रमण को समझे और इस संक्रमण को बढ़ने न दें।
अति आवश्यक कार्य से बाहर जाने की ले अनुमति
सतपुली। जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल डीएस गर्ब्याल ने कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के दौरान अस्पताल समेत अति आवश्यक कार्यों के लिए आने जाने वाले लोगों को अनुमति प्रदान करने के लिए परगना मजिस्ट्रेटों को अधिकृत किया है।
जिलाधिकारी पौड़ी धीराज गर्ब्याल ने बताया कि लोगों की परेशानियों को देखते हुए ऐसे लोगों को अनुमति प्रदान करने के लिए संबंधित परगना मजिस्ट्रेट को अधिकृत किया गया है। उन्होंने इस संबंध में सभी परगना मजिस्ट्रेटों को पत्र निर्गत किया है। पत्र में परगना मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अनुमति प्रदान करने से पूर्व यह सुनिश्चित कर लें कि संबंधित व्यक्ति का जनपद अथवा जनपद से बाहर जाना अति आवश्यक है।
सुबह सात बजे खुले बैंक
कोटद्वार। लॉक डाउन के दूसरे दिन कोटद्वार के सभी बैंक सुबह सात बजे से दस बजे तक खुले। लोगों के घरों से बाहर नहीं निकलने के कारण बैंकों में भीड़ न के बराबर रही। स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक राकेश भट्ट ने बताया कि मंगलवार को भीड़ अधिक नहीं होने के कारण करीब डेढ़ करोड़ का ट्रांजेक्शन हुआ। कहा कि अगले आदेश तक बैंकों का समय यही रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें