कोटद्वार। मुख्यमंत्री चैंपियन ट्रॉफी खेल महाकुंभ 2026 के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल की दूसरे दिन की स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने खूब पसीना बहाया।
शनिवार को अंडर-14 बालक वर्ग की कबड्डी में न्याय पंचायत जिवई विजयी रहा। न्याय पंचायत कोटा द्वितीय व न्याय पंचायत गवाणी तृतीय स्थान पर रहा। अंडर-19 बालक वर्ग की कबड्डी में न्याय पंचायत पातल विजयी रहा। न्याय पंचायत खैरासैंण ने द्वितीय व न्याय पंचायत कुणजोली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 बालिका वर्ग की कबड्डी में न्याय पंचायत कोटा ने प्रथम, रिंगवाड़ी ने द्वितीय, राजखिल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालिका वर्ग की कबड्डी में न्याय पंचायत कांडई, रिंगवाड़ी एवं कोटा क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे।
विजेता टीमों को परियोजना निदेशक, ग्राम्य विकास विभाग पौड़ी संजीव उपाध्याय, ब्लॉक प्रमुख एकेश्वर पंकज बिष्ट, कनिष्ठ प्रमुख सुनीता देवी, बीडीओ सौरभ हांडा, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अजयपाल असवाल, भगवान गुसाईं, व्यायाम प्रशिक्षक मनोज भारती ने विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।