फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं का निस्तारण न होने पर निगम कार्यालय में धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
संस्कार सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था के अध्यक्ष सुधीर बहुगुणा ने नगर निगम से संबंधित समस्याओं का निस्तारण नहीं होने के विरोध में बुधवार से नगर निगम कार्यालय में धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एनजीटी के आदेशों को दरकिनार कर नगर निगम प्रशासन की ओर से अभी तक कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था नहीं की गई है। गाड़ीघाट झूलाबस्ती में खोह नदी के किनारे कूड़ा डाला जा रहा है। लावारिस पशुओं को रखने के लिए गोशाला का निर्माण भी नहीं कराया गया है। लावारिस पशु झुंड के रूप में मुख्य सड़कों पर डेरा जमाए हुए हैं, जिससे मार्ग पर जाम लगा रहता है और दुर्घटनाएं हो रही हैं। नगर निगम बनने के दो साल बाद भी पार्किंग की व्यवस्था भी नहीं हो पाई है। उन्होंने कूड़े की समस्या से निजात दिलाने, काशीरामपुर तल्ला में गोशाला का संचालन करने, गोपाल गोलोक धाम की गोशाला को जनहित में समिति को सौंपने, पार्किंग की व्यवस्था करने, मोटर नगर में प्रस्तावित बस अड्डे का निर्माण कराने, पार्षदों और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की। कहा कि मांगें पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें