फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन मंगवाया फोन, डिब्बे में निकले पत्थर के टुकड़े

विज्ञापन
भाबर में ऑनलाइन शॉपिंग में युवक को मोबाइल के डिब्बे में मिले पत्थर। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
भाबर में एक युवक के साथ ऑनलाइन शॉपिंग के जरिए ठगी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित युवक ने कलालघाटी चौकी पुलिस से शिकायत की। लूथापुर निवासी नरेंद्र राणा पुत्र भीम सिंह राणा ने बताया कि उसने 20 अगस्त को फ्लिपकार्ड ऑनलाइन शॉपिंग से 9,999 रुपये का ओप्पो ए-12 फोन आर्डर किया था और ऑनलाइन पेमेंट भी कर दी थी। सोमवार को पार्सल आया उसे खोला तो मोबाइल फोन की जगह डिब्बे में पत्थर के टुकड़े मिले। कलालघाटी चौकी इंचार्ज संदीप शर्मा ने बताया कि पीड़ित की ओर से अभी तक लिखित शिकायत नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें