भाबर में ऑनलाइन शॉपिंग में युवक को मोबाइल के डिब्बे में मिले पत्थर।
- फोटो : KOTDWAR
भाबर में एक युवक के साथ ऑनलाइन शॉपिंग के जरिए ठगी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित युवक ने कलालघाटी चौकी पुलिस से शिकायत की। लूथापुर निवासी नरेंद्र राणा पुत्र भीम सिंह राणा ने बताया कि उसने 20 अगस्त को फ्लिपकार्ड ऑनलाइन शॉपिंग से 9,999 रुपये का ओप्पो ए-12 फोन आर्डर किया था और ऑनलाइन पेमेंट भी कर दी थी। सोमवार को पार्सल आया उसे खोला तो मोबाइल फोन की जगह डिब्बे में पत्थर के टुकड़े मिले। कलालघाटी चौकी इंचार्ज संदीप शर्मा ने बताया कि पीड़ित की ओर से अभी तक लिखित शिकायत नहीं की गई है।