फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: लालढांग मार्ग पर व्यावसायिक वाहनों के संचालन को मिले अनुमति

Sat, 21 Feb 2026 04:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन

एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
कोटद्वार। लालढांग-चिल्लरखार मोटर मार्ग एलिवेटेड बनाने और व्यावसायिक वाहनों के लिए भी खोलने की मांग दोहराते हुए कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
कांग्रेस की पूर्व मेयर प्रत्याशी रंजना रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ शंखेश्वर प्रसाद सेमवाल, बलबीर सिंह रावत एवं रमेश चंद्र खंतवाल के नेतृत्व में कांग्रेसी मालवीय उद्यान से प्रदर्शन करते हुए तहसील पहुंचे। यहां उन्होंने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में चिल्लरखाल-लालढांग मार्ग एलिवेटेड बनाते हुए व्यावसायिक वाहनों के संचालन को अनुमति देने, अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में सीबीआई से कराने की सरकार से पुन: संस्तुति करने, हत्याकांड से जुड़े वीआईपी के नाम का खुलासा जल्द करने की मांग शामिल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने वालों में भारत सिंह नेगी, गोकुल सिंह नेगी, बीरेंद्र सिंह रावत, लक्ष्मी चौहान, शीला भारती, प्रेम सिंह पयाल, प्रधान नरेंद्र सिंह नेगी, प्रधान विनोद रावत, चंद्रमोहन सिंह रावत, योगेंद्र सिंह चौहान, प्रदीप नेगी, मनवर सिंह रावत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें