फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: बिजली कटौती से लोग रहे हलकान, दिनभर आंख-मिचौली से बढ़ी परेशानी

Tue, 22 Sep 2026 06:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। शहर से लेकर भाबर क्षेत्र के गांवों तक बिजली कटौती ने लोगों को परेशान कर दिया। सोमवार रात 12 बजे से दो बजे तक इमरजेंसी रोस्टिंग के चलते बिजली गुल रही। उमस और गर्मी के बीच बिजली नहीं होने से लोग बेहाल रहे। वहीं, मंगलवार को दिनभर बिजली की आंख-मिचौली जारी रही जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई।
विज्ञापन

कोटद्वार के मालिनी मार्केट में मंगलवार को बिजली का तार टूटने के बाद उसे जोड़ने में ऊर्जा निगम को करीब दो घंटे का समय लग गया। इस दौरान क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली पर निर्भर छोटे उद्यमियों, फोटोस्टेट संचालकों, मैकेनिक, इलेक्ट्रिकल्स कारोबारियों और अन्य दुकानदारों को कामकाज प्रभावित होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, कई कार्यालयों में भी बिजली आपूर्ति बाधित रहने से काम प्रभावित हुआ।
उपभोक्ता अतुल शर्मा, संजय कुमार, प्रदीप कुमार का कहना है कि गर्मी और उमस के बीच बार-बार बिजली गुल होने से परेशानी बढ़ रही है। दिन में भी कई बार बिजली आने-जाने से बिजली उपकरणों पर काम करना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

सिटी एसडीओ कमल सिंह ने बताया कि सोमवार रात इमरजेंसी रोस्टिंग के कारण दो घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। दिन में उपभोक्ताओं की शिकायतों के निस्तारण के लिए जरूरत के अनुसार शटडाउन लेना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें