फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रों पर टीका नहीं पहुंचने पर बैरंग लौटे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम क्षेत्र में कोरोना टीके की खेप नहीं पहुंचने के कारण शनिवार को कोटद्वार के सभी पांचों केंद्रों में टीकाकरण का कार्य ठप रहा। जिससे क्षेत्र के करीब 500 लोग घंटों इंतजार करने के बाद मायूस लौटे।
विज्ञापन

शनिवार से 18 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों के टीकाकरण का शुभारंभ होना था। इसके लिए सैकड़ों युवाओं ने पंजीकरण कराया था। प्रशासन की ओर से भी मॉडल मांटेसरी स्कूल में वृहद टीकाकरण कैंप की तैयारी की गई थी। सुबह छह बजे से उत्साहित युवक-युवतियां केंद्र में पहुंचे। करीब 12 बजे तक कर्मचारियों का इंतजार करते रहे, लेकिन टीका लगाने के लिए किसी के नहीं आने से लोग भड़क गए।
टीका लगाने के लिए पहुंचे युवक रोशन कुमार, पारस चौधरी, विद्यादत्त सुंद्रियाल, कल्पना वेदवाल ने प्रदेश सरकार पर लोगों को परेशान करने का आरोप लगाया। सरकार की सुस्ती के कारण टीकाकरण केंद्रों में उमड़ रही भीड़ के कारण भी कोरोना संक्रमण फैल रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को जिले में टीके की खेप नहीं आने कारण टीकाकरण का कार्य प्रभावित हुआ है। जिले में वैक्सीन उपलब्ध होते ही वृहद टीकाकरण कैंपों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

- रवींद्र सिंह बिष्ट, एसडीएम कोटद्वार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें