फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों ने किया खोह नदी में हो रहे अवैैध खनन का विरोध

विज्ञापन
कोटद्वार के सनेह क्षेत्र में गूलर पुल को बाढ़ और अवैध खनन से बना खतरा। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
खोह नदी में पूर्व में हुए अनियोजित खनन और वर्तमान में चल रहे अवैध खनन से गूलर पुल के पिलरों को बने खतरे और सनेह क्षेत्र में आपदा की आशंका को देखते हुए लोगों ने मोर्चा खोल दिया है। लोगों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पुल समेत क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा उपाय करने की मांग की है।
विज्ञापन

बुधवार को महानंद ध्यानी के नेतृत्व में सनेह क्षेत्र के लोग उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2012 में पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी के कार्यकाल में काशीरामपुर तल्ला को बिशनपुर लालपानी से जोड़ने वाला पुल बनाया गया था लेकिन गत वर्षों से खोह नदी में हो रहे अवैध और अनियोजित खनन के कारण पुल को खतरा और सनेह क्षेत्र में आपदा का खतरा बना हुआ है।
लोगों ने बताया कि अवैध खनन से गूलर पुल का पैरापिट बह गया है। इसी प्रकार नदियों में अवैध व अनियोजित खनन होता रहा तो पूरा सनेह क्षेत्र आपदा की चपेट में आ सकता है। इस अवसर पर केशर सिंह रावत, रघुवीर सिंह रावत, गोपाल दत्त जखमोला, यशवंत सिंह रावत, एमपीएस रावत, कृष्ण सिंह नेगी, सुनील कुमार विश्वकर्मा, सत्यप्रकाश ढौंडियाल, सुल्तान सिंह रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें