फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुल्क में अमन, चैन के लिए उठे हजारों हाथ

Fri, 24 Jun 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार/कालागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 पवित्र रमजान के महीने के तीसरे जुमे को मस्जिदों में बड़ी संख्या में  नमाजियों ने नमाज अदा की। इस मौके पर मुल्क में अमन, चैन की दुआएं मांगी गई। जामा मस्जिद कोटद्वार के इमाम मौलाना बदरुल इस्लाम अंसारी ने कहा कि रमजान जरूरतमंदों की मदद और बुराइयों से तौबा करने का संदेश देता है।
विज्ञापन


कालागढ़ में कालागढ़ बाजार, केन्द्रीय कालोनी की संजय नगर व हाईडिल कालोनी की मस्जिद में बड़ी संख्या में नमाजियों ने नमाज अदा की। हाईडिल कालोनी की मस्जिद के इमाम मोहम्मद रफ़ी ने रमजान के आखिरी अशरे को इबादत के लिए ख़ास बताया। साथ ही कहा कि मां-बाप की बेफरमानी करना एक बड़ा गुनाह है। कहा कि रमजान का तीसरा अशरा जिसमें मात्र दस रोजे रह जाते हैं वह इबादत के लिए खास है। इसमें शबेकदर की रात की इबादत ख़ास है।

नगर के आमपड़ाव, लकड़ीपडाव क्षेत्र के अलावा आसपास के पौखाल, रामड़ी बल्ली, रामा गांव आदि जगहों से बड़ी संख्या में रोजेदार नमाज अदा करने जामा मस्जिद पहुंचे। स्टेडियम कालोनी, कौड़िया समेत सभी मस्जिदों में  बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें