फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटलों का गंदा पानी सिंचाई गूल में डालने पर भड़के कामरूप नगर के नागरिक

विज्ञापन
वार्ड नंबर-16 सिताबपुर के कामरूप नगर में मलबे से पटी सिंचाई गूल। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
कोटद्वार। वार्ड नंबर-16 सिताबपुर के अंतर्गत कामरूप नगर वासियों ने सिंचाई गूल की सफाई न होने और देवीरोड पर स्थित होटलों, दूध डेयरी और अस्पताल का गंदा पानी सिंचाई गूल के रास्ते सड़क पर आने पर गहरा रोष जताते हुए उपजिलाधिकारी से शिकायत की है। उपजिलाधिकारी ने संबंधित प्रतिष्ठान स्वामियों को नोटिस जारी करने और सिंचाई गूल की सफाई कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर-16 की पार्षद गायत्री भट्ट के नेतृत्व में कामरूप नगर के लोग तहसील पहुंचें। इनका कहना था कि देवीरोड पर स्थित चार होटल व्यवसायियों, एक निजी अस्पताल और दूध की डेयरी द्वारा अपने प्रतिष्ठान का गंदा पानी सिंचाई गूल में डाला जा रहा है। सिंचाई गूल मलबे से पटी है, जिससे गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। गंदा पानी खेतों में जाने से उर्वरा शक्ति भी घट रही है और क्षेत्र में महामारी का खतरा बना हुआ है। नागरिकों का आरोप है कि इस संबंध में कई मर्तबा शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उपजिलाधिकारी मनीष कुमार सिंह ने नागरिकों को आश्वासन दिया कि सिंचाई गूल की सफाई के लिए नगर निगम प्रशासन को अवगत कराया जाएगा। साथ ही व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को नोटिस भेजकर कार्रवाई की जाएगी। ज्ञापन सौंपने वालों में नीलम गौड़, शशि कुमार गौड़, प्रेम सिंह रावत, गोदांबरी देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें