फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: पेयजल समस्या से जूझ रहे लोगों ने जल संस्थान दफ्तर पर की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। नगर पालिका क्षेत्र के धनेश्वर वार्ड की दो हजार की आबादी तीन माह से पेयजल संकट से जूझ रही है। मंगलवार को सभासद विमल मिश्रा के नेतृत्व में आक्रोशित लोगों ने जल संस्थान कार्यालय पर नारेबाजी कर जुलूस निकाला। लोगों ने कहा कि जल संस्थान तीन माह से लगातार जलापूर्ति सुचारु करने का आश्वासन दे रहा है लेकिन अभी तक पेयजल किल्लत हल नहीं हो पाई है।वार्ड वासी दो किलोमीटर दूर से पानी ढोने को मजबूर हैं। आक्रोशित वार्डवासियों ने कहा कि कई बार शिकायत व ज्ञापन दिए जाने के बावजूद पेयजल समस्या जस की तस बनी है। पानी को लेकर उनका रोजमर्रा का जीवन प्रभावित हो रहा है। सभासद मिश्रा ने जल संस्थान को चेतावनी दी कि अगर दो दिनों में वार्ड में पानी की आपूर्ति सुचारु नहीं हुई तो जल संस्थान कार्यालय पर तालाबंदी के साथ ही आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। जल संस्थान की एई आयुषी वर्मा ने वार्ड चार में जलापूर्ति सुचारु करने के लिए नई लाइन बिछाए जाने का आश्वासन दिया। साथ ही तब तक मुख्य लाइन से आपूर्ति किए जाने की बात कही। नारेबाजी में पूर्व प्रधान उत्तम सिंह, सजन सिंह, प्रदीप मिश्रा, सुरेंद्र कुमार, विनोद मिश्रा, चुन्ना भट्ट, कुसुम देवी व लाली देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें