फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: बाहरी प्रांत के व्यक्ति को मकान किराये पर देने से गुस्साए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। वार्ड नंबर-20 पदमपुर सुखरो स्थित गुरु राम राय कॉलोनी में पिछले चार-पांच दिनों से एक मकान में किराये पर रहे बाहरी प्रांत के परिवार के कारण कॉलोनीवासियों में असुरक्षा एवं भय का माहौल है। कॉलोनी के लोगों ने मामले में पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र की सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जरूरी कार्रवाई की मांग की है।कॉलोनीवासियों ने ज्ञापन में कहा कि उनके कॉलोनी में हाल ही में एक प्रॉपर्टी डीलर ने एक मकान खरीदा है। कहा कि रंगाई-पुताई के बाद नए भवन स्वामी ने आसपास के लोगों को यह मकान किराये पर देनेे की बात बताई, जिस पर आसपास के लोगों ने उन्हें केवल हिंदू गढ़वाली परिवार को ही किरायेदार रखने का आग्रह किया। कहा कि किसी अन्य संप्रदाय व बाहरी लोगों को किराए पर न दें। अन्यथा आसपास के लोगों को समस्या होगी। कहा कि पिछले चार-पांच दिनों से उक्त मकान में कुछ अपरिचित बाहरी लोगों का आना जाना बना हुआ है। जानकारी मिली है कि उक्त परिवार संप्रदाय विशेष के साथ ही यूपी के अमरोहा का मूल निवासी हैं। आसपास के लोगों को उनकी गतिविधियां भी संदिग्ध लग रही हैं। जिससे वर्षों से कॉलोनी में रह रहे सभी हिंदू गढ़वाली परिवार अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में मनोज द्विवेदी, विनोद कुकरेती, अभिनव बौंठियाल, गणेश नेगी, एके कंडवाल, संतोषी नौगाईं, स्नेहा कुकरेती और अधिवक्ता बीएम गौड़ आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें