कोटद्वार। मेयर शैलेंद्र सिंह रावत ने नगर निगम सभागार में नगर निगम में तैनात अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर सभी के कार्यों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने कार्यों के प्रति लापरवाही ना बरतने व आम नागरिकों की समस्याओं को समयावधि में शीघ्र निस्तारण करने के लिए निर्देशित भी किया। सभी अधिकारी कर्मचारियों से उनके वेलफेयर और कार्य के दौरान आने वाली समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने नगर आयुक्त वैभव गुप्ता को नियमानुसार समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश भी दिए। बैठक में जिन बिंदुओं पर चर्चा हुई, उसमें सभी आवासीय योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर पत्रावली का समयावधि में निस्तारण, डेस्क पर आने वाली पत्रावली को समयावधि में निस्तारण करना, आवासीय मकानों के नक्शों का शीघ्र निस्तारण, विद्यार्थियों के लिए पुस्तकालय का शीघ्र संचालन, कर प्रणाली में अनियमितताओं के जल्द निस्तारण, नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत सफाई के कार्य को सफलता पूर्वक पूर्ण करना शामिल है। संवाद