फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवारत कर्मियों के समान कटौती पर भड़के पेंशनर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने आयुष्मान भारत, अटल आयुष्मान योजना के तहत पेंशनर्स की पारिवारिक पेंशन और सेवारत कर्मचारियों के वेतन में समान दर से कटौती करने के आदेश पर नाराजगी जताई। उन्होंने कटौती को पचास फीसदी कम करने की मांग को लेकर सीएम को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

उन्होंने ज्ञापन में कहा कि सेवारत कर्मचारियों की तुलना में पेंशनर्स को 50 फीसदी कम धनराशि और पारिवारिक पेंशन के रूप में महज 30 फीसदी ही धनराशि मिलती है। कोषागारों में पेंशनर्स और पारिवारिक पेंशनर्स के आयुषमान भारत और अटल आयुष्मान योजना के तहत अभी तक कार्ड बनाने शुरू नहीं किए हैं। ज्ञापन में पेंशन में मासिक कटौती पर पुनर्विचार कर संशोधित आदेश जारी करने, कोषागार में आयुष्मान भारत और अटल आयुष्मान योजना के कार्ड बनाने, सूची में प्रदेश और देश के बड़े अस्पतालों को शामिल कर संशोधित सूची जारी करने की मांग की गई। चेेतावनी दी गई कि यदि 20 अक्तूबर तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन छेड़ा जाएगा। ज्ञापन भेजने वालों में एसोसिएशन के शाखा अध्यक्ष पुष्कर गुसाईं, महामंत्री हरीश भदूला, कोषाध्यक्ष धर्मानंद भट्ट और कार्यकारिणी सदस्य विनोद कुकरेती शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें