गेंद मेला सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा समिति डाडामंडी की बैठक में मकर संक्रांति पर होने वाले ऐतिहासिक गेंद मेले की रूपरेखा पर चर्चा की गई। समिति की मांग पर शासन की ओर से डाडामंडी गेंद मेले को राजकीय मेला घोषित करने पर खुशी जताई गई। मेला समिति के अध्यक्ष प्रमोद चौहान ने कहा कि अब गेंद मेला को संपन्न कराने में आसानी रहेगी। आगामी गेंद मेले के दौरान क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबाल, रस्साकशी, खेलकूद प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर संस्कृति विभाग उत्तराखंड के कलाकारों और स्थानीय कलाकारों के सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी। बैठक में समिति के संरक्षक शशिदेव डोबरियाल, हरेंद्र सिंह रावत, नरेंद्र सिंह रावत, धीरज सिंह नेगी, उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह नेगी, सचिव महाराज सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष दिनेश चंद्र डोबरियाल और रोशन सिंह आदि मौजूद रहे।