फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: स्टेट ओलंपिक में पौड़ी की तीरंदाजी टीम ने बिखेरा जलवा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। पांचवीं उत्तराखंड स्टेट ओलंपिक में पौड़ी जनपद की तीरंदाजी टीम प्रतिभा दर्शाते हुए प्रतियोगिता में सात स्वर्ण, चार रजत और चार कांस्य पदक जीती और चैंपियन भी बनी।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी पौड़ी एवं ऑर्चरी कोच संदीप डुकलान ने बताया कि स्टेट ओलंपिक रुद्रपुर में 20 से 26 सितंबर तक आयोजित हुए। कंपाउंड महिला वर्ग के रैंकिंग राउंड में वैष्णवी पांथरी ने स्वर्ण, इंडिविजुअल राउंड में वैष्णवी पांथरी ने स्वर्ण और ऋषिका ने रजत पदक जीता। टीम इवेंट में वैष्णवी पांथरी, ऋषिका और अवनी रावत की टीम ने स्वर्ण पदक जीता। रिकर्व महिला वर्ग के रैंकिंग राउंड में अनीषा सेमवाल ने स्वर्ण, अनाया बिष्ट ने रजत, दिव्यांशी भंडारी ने कांस्य पदक जीता। इंडिविजुअल राउंड में अनीषा सेमवाल ने स्वर्ण, दिव्यांशी भंडारी ने रजत, अनाया बिष्ट ने कांस्य पदक जीता। टीम इवेंट में अनीषा सेमवाल, अनाया बिष्ट, दिव्यांशी भंडारी, श्रुति ने स्वर्ण पदक जीता। रिकर्व पुरुष वर्ग के टीम इवेंट में आदर्श, आदर्श नेगी, अर्पित, अनीष राज ने कांस्य पदक जीता। कंपाउंड पुरुष वर्ग के इंडिविजुअल राउंड में दिग्विजय सिंह ने रजत, टीम इवेंट में दिग्विजय सिंह, तुषार चौधरी, नवनीत सिंह ने कांस्य पदक जीता। इंडियन राउंड 30 मीटर में दीपक ने रजत पदक जीता। टीम इवेंट में दीपक, विजय सिंह दौसाद, अमन ने स्वर्ण पदक जीता। राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम कोटद्वार के प्रभारी श्याम सिंह डांगी सहित अन्य कोच ने जनपद की टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए सभी तीरंदाजों को बधाई दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें