राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम गाड़ीघाट में खेल महाकुंभ के तहत जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं शुरू हो गई है। इस दौरान हुई अंडर-17 बालिका वर्ग की हैंडबाल प्रतियोगिता में पौड़ी ने जीत दर्ज की।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त युवा कल्याण अधिकारी गणेश थपलियाल ने किया। इस दौरान हुई अंडर-17 की बालिका वर्ग की हैंडबाल प्रतियोगिता में पौड़ी ब्लाक ने प्रथम, खिर्सू ने द्वितीय और दुगड्डा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि बालक वर्ग की हैंडबाल प्रतियोगिता अभी चल रही है। उनका परिणाम नहीं आ पाया है। इस अवसर पर सुरेश चंद्र, सिद्धार्थ कोटनाला, वीरेंद्र सिंह भंडारी, विनोद पंत, मुकेश सुंद्रियाल, राकेश कठैत, धीरेंद्र कंडारी, राजवीर पाल, जगमोहन, संजय रावत आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन धीरेंद्र सिंह रावत ने किया।