फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन सर्किट के रूप में विकसित होगा पौड़ी : सीएम

Thu, 20 Oct 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पौड़ी
विज्ञापन
cm - फोटो : amarujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि पौड़ी जिले को पर्यटन सर्किट के रूप में विकसित किया जाएगा। कण्वाश्रम, कोटद्वार, लैंसडौन, पौड़ी, खिर्सू को जोड़कर नया पर्यटन सर्किट विकसित करेंगे। खेल मैदान के लिए लिए 11 लाख रुपये स्वीकृत किए।
विज्ञापन

      
एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि परिसर में आयोजित छात्रसंघ शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्यमंत्री पहुंचे सीएम ने शिल्प, खेती और शिक्षा पर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने परिसर में कंप्यूटर लैब स्थापना की स्वीकृति देते हुए इसके निर्माण की बात कही।

लोगों को खेती की नई तकनीक, खुले में शौचमुक्त, वृक्षों में बोनस, चालखाल निर्माण में पानी पर बोनस देने की बात कही। इधर, सीएम ने पॉलीटेक्निक पौड़ी के अनावासीय भवन का शिलान्यास किया।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि राजपाल बिष्ट, पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम, राज्य मंत्री व पूर्व एमएलसी पीपीएस चौहान, समाजसेवी कुंजबिहारी नेगी, अधिष्ठाता पौड़ी परिसर डा. राकेश काला, निदेशक प्रो. एके डोबरियाल, चुनाव अधिकारी प्रो. केसी पुरोहित, छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल शाह, महामंत्री राजेश भंडारी ने विचार रखे।  संचालन डा. अरुण रावत ने किया। इस मौके पर विधायक सुंदर लाल मंद्रवाल, जिलाध्यक्ष कामेश्वर राणा, नवल किशोर, तामेश्वर आर्य, महेश, अखिलेश तिवारी, अंकित सुंदरियाल, हिमानी देशवाल, विवि प्रतिनिधि ऋषभ, उपेंद्र भट्ट, आयुक्त गढ़वाल मंडल विनोद शर्मा, डीएम चंद्रशेखर भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती कुमार, सीडीओ विजय जोगदंडे आदि।      
विज्ञापन


मुख्यमंत्री की घोषणाएं      
पौड़ी, मुन्स्यारी के खेल स्टेडियम होंगे अपग्रेड  
पौड़ी, श्रीनगर, खिर्सू को पर्यटक सर्किट के रूप में जोड़कर करेंगे विकसित      
रोपवे का निर्माण, ल्वाली में बनाएंगे कृत्रिम झील      
बस अड्डे के निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये होंगे जारी      
परिसर में बनेगा खेल मैदान, 11 लाख जारी      
मालसी डियर पार्क की तर्ज में होगा जू का निर्माण      
पॉलीटेक्निक के अनावासीय भवन का शिलान्यास   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें