फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंचिंग ग्राउंड नहीं, खुले में कूड़ा डाल रही पालिका

Thu, 20 Oct 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य निर्माण के 15 साल बीत गए, लेकिन गढ़वाल मंडल के मुख्यालय पौड़ी में कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था के लिए ट्रंचिंग ग्राउंड का निर्माण नहीं हो सका। नगर पालिका प्रशासन अब तक ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए उपयुक्त भूमि फाइनल नहीं कर सकी है।
विज्ञापन


शहर का टनों कूड़ा प्रतिदिन श्रीनगर रोड में चोपड़ा गदेरे में खुले में फिंकवाया जा रहा है। मांडाखाल खिर्सू रोड पर ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए देखी गई भूमि पर वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की ओर से लैपर्ड जोन होने की आपत्ति आई है। इस पर पालिका प्रशासन जवाब देगा। 
 
पालिका ने तीन बार ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए भूमि चयन की, लेकिन तीनों बार कोई न कोई बाधा ट्रंचिंग निर्माण में आती रही। पालिका प्रशासन के अनुसार पहली बार बकरोड़ा, देवप्रयाग रोड पर सबदरखाल में ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए जगह देखी गई।
विज्ञापन


यहां पर स्थानीय लोगों ने विरोध किया। इसके बाद टेका रोड में अदवानी के समीप भूमि देखी गई। जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासनिक टीम ने मौका मुआयना भी किया। जन विरोध के चलते पालिका प्रशासन यहां से भी खाली हाथ लौट आई।

तीसरी बार पालिका ने मांडाखाल में पाबौ रोड पर वर्ष 1994 में जानकारी लिए बगैर ही ट्रंचिंग ग्राउंड निर्माण के लिए 25 नाली भूमि खरीद ली। स्थानीय व्यक्ति ने ग्रीन ट्रिब्यूनल में इसकी शिकायत कर दी। ग्रीन ट्रिब्यूनल ने वादी की आपत्ति सही पाई और यहां पर ट्रंचिंग ग्राउंड निर्माण पर रोक लगा दी। चौथी बार मांडाखाल खिर्सू रोड पर ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए भूमि देखी गई और इस पर अभी कार्रवाई चल रही है। 
                  
पालिका ने नहीं खरीदे कूड़ेदान           
वर्ष 2004-05 में नगर पालिका प्रशासन ने कूड़ा डालने के लिए करीब छह कूड़ादान खरीदे थे। कूड़ेदान शहर में मुख्य चौराहों में रखे गए ताकि लोग इनमें कूड़ा डालें और उसका निस्तारण किया जा सके। ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए भूमि न मिलने के कारण पालिका ने उसके बाद कूड़ेदान नहीं खरीदे। पहले खरीदे गए कूड़ेदान अब क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसके चलते लोग सड़क किनारे खुले में कूड़ा डाल रहे हैं।                        
 
मांडाखाल ही नहीं पूरा पौड़ी ही लैपर्ड जोन है, तब कहां ट्रंचिंग ग्राउंड बनाएं। अब वन एवं पर्यावरण मंत्रालय को यही उत्तर देने जा रहे हैं। मांडाखाल ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए उपयुक्त स्थल है।      - महेंद्र कुुमार यादव, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद पौड़ी गढ़वाल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें