फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: पौड़ी-कोटद्वार एनएच कई जगह हुआ क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। बारिश से पौड़ी-कोटद्वार नेशनल हाईवे कई जगह क्षतिग्रस्त हो गया है। कई स्थानों पर सड़कों में दरारें पड़ने से इस हाईवे पर सफर करना जोखिम भरा हो गया है।
विज्ञापन


पौड़ी-कोटद्वार हाईवे पर शहर के छतरीधार के पास दरारें पड़ गई हैं। दरारें पड़ने से हाईवे एक तरफ धसने लगा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर कई स्थानों पर नालियां नहीं होने से बरसाती पानी के सड़क पर ही जमा होने व हाईवे के पुश्तों में घुसने से दरारें पड़ी हैं। प्रेमनगर के पास भी हाईवे में दरारें पड़ी हैं। जिससे यहां भी हाईवे के धंसने का अंदेशा बना हुआ है। वहीं, आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडेय ने बताया कि बारिश से कई जगह नुकसान हुआ है। इस हाईवे पर भी कई जगह नुकसान की सूचना मिली है। एनएच के अधिकारियों को हाईवे पर बने डेंजर जोनों को चिह्नित करने के निर्देश दिए गए है। बताया कि मौसम साफ होते ही हाईवे के सुधारीकरण को लेकर काम किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें