कोटद्वार। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के पर्यवेक्षक एवं महाराष्ट्र के विधायक विकास ठाकरे और उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पर्यवेक्षक एवं कांग्रेस सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित ने संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत कोटद्वार जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्ति के लिए कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की।
जिलाध्यक्ष विनोद डबराल ने देर शाम कोटद्वार पहुंचे दोनों नेताओं का स्वागत किया। एआईसीसी के पर्यवेक्षक विकास ठाकरे ने कहा कि यमकेश्वर एवं लैंसडौन विधानसभा के वरिष्ठ कांग्रेसियों, पार्टी पदाधिकारियों, आनुषंगिक संगठन के पदाधिकारियों, प्रकोष्ठ पदाधिकारियों, बूथ प्रभारियों, बूथ लेवल अधिकारियों, पूर्व पदाधिकारियों, सामाजिक संस्थाओं आदि से क्रमवार संवाद व रायशुमारी कर रिपोर्ट शीर्ष नेतृत्व को भेजी जाएगी। वहीं से जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्ति की जाएगी।
सांगठनिक जनपद कोटद्वार में जिलाध्यक्ष पद पर दिनेश रावत (दुगड्डा), विकास नेगी (यमकेश्वर), दीपक बिष्ट (रिखणीखाल), गीता नेगी (कोटद्वार), पीयूष कैंत्यूरा (कोटद्वार), सुनील दत्त सेमवाल (कोटद्वार), रश्मि पटवाल (नैनीडांडा), अमित राज सिंह (कोटद्वार), धीरेंद्र सिंह बिष्ट (रिखणीखाल) ने दावा प्रस्तुत किया है। दोनों नेताओं ने इसके बाद दुगड्डा व लैंसडौन में भी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रायशुमारी की।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, रंजना रावत, सरोजनी कैंत्यूरा, रुचि कैंत्यूरा, गीता नेगी, संजय मित्तल और बलबीर सिंह रावत आदि मौजूद रहे।