फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: मोहन नगर के लिए सवार नहीं हो रहे यात्री, दिल्ली की बस का ही कर रहे इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कोटद्वार से केवल सीएनजी और बीएस-6 बसें ही दिल्ली तक संचालित होने से कोटद्वार रोडवेज डिपो पर दबाव बढ़ गया है। दरअसल मोहन नगर तक संचालित होने वाली बसों में दिल्ली के यात्री सफर नहीं कर रहे हैं। उनका तर्क है कि मोहन नगर में उतरकर उन्हें दिल्ली जाने के लिए भटकना पड़ता है।
विज्ञापन

दिल्ली में बीएस-6 और सीएनजी बसों को छोड़कर अन्य बसों को प्रवेश नहीं देने के फैसले के बाद से हालात बिल्कुल बदल गए हैं। रविवार दोपहर कोटद्वार रोडवेज डिपो पर दिल्ली जाने वाले यात्रियों की खासी भीड़ थी। निर्धारित शेड्यूल पर दिल्ली जाने वाली बसें सुबह से दोपहर के बीच निकल चुकी थीं। पौड़ी आदि पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाली बस को ही दिल्ली के लिए रवाना किया जाना था। जिसे कोटद्वार पहुंचने में समय लग रहा था। दिल्ली जाने के लिए बस की प्रतीक्षा कर रहे यात्री बार-बार डिपो कार्यालय एवं पूछताछ केंद्र के चक्कर काट रहे थे। तसलीम अहमद, महेंद्र सिंह बिष्ट, देवदत्त का कहना था कि बस कब मिलेगी, उन्हें कुछ स्पष्ट नहीं बताया जा रहा है। वृद्धजनों, महिलाओं और बच्चों को सामान के साथ भटकना पड़ रहा है।
वहीं, डिपो के एआरएम अनुराग पुरोहित ने बताया कि दिल्ली जाने वाली सभी बसें रूट पर हैं। पर्वतीय क्षेत्रों से कोटद्वार पहुंच रहीं बसों से संपर्क बना हुआ है। साथ ही अन्य बसों को दिल्ली के प्रवेश द्वार मोहन नगर तक के लिए लगाया गया है, लेकिन यात्री दिल्ली जाने वाली बस की ही प्रतीक्षा में खड़े है। जबकि वे मोहन नगर के बाद आसानी से दिल्ली जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें