फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: प्रतिभागियों को विधिक सेवाओं की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में बुधवार को एक दिवसीय भौतिक एवं वर्चुअल प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस दौरान सिविल जज (सीनियर डिवीजन) व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नाजिश कलीम ने बताया कि यह प्रशिक्षण नवनियुक्त प्राविधिक स्वयंसेवक, अधिकार मित्र व वन विलेज वन प्रो बोनो अभियान के तहत चयनित प्रो-बोनो प्राविधिक स्वयंसेवक, अधिकार मित्रों के लिए आयोजित किया गया। इस दौरान उन्होंने प्रतिभागियों को भारतीय संविधान, नागरिकों के मौलिक अधिकार, मौलिक कर्तव्य, राज्य के नीति निर्देशक तत्वों के साथ-साथ विधिक सेवा संस्थाओं की ओर से उपलब्ध कराई जा रही निशुल्क विधिक सेवाओं और सहायता योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल कमल प्रसाद बमराडा, डिप्टी लीगल एड डिफेंस काउंसिल महेश बलूनी, असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल विनोद कुमार एवं रिटेनर अधिवक्ता कुसुम नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें