फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: छात्रसंघ चुनाव के सभी पदों पर आज से नामांकन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। गढ़वाल विवि के बीजीआर परिसर पौड़ी में छात्रसंघ चुनाव के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत सभी पदों पर बृहस्पतिवार से नामांकन शुरु होंगे। परिसर चुनाव विभाग की ओर से चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं परिसर में नामांकन के दौरान पुलिस फोर्स भी सुरक्षा के मद्देनजर तैनात रहेगी।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि के बीजीआर परिसर पौड़ी में छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। परिसर के भौतिक विज्ञान विभाग पीजी ब्लाॅक में नामांकन कक्ष बनाया गया है। जहां प्रत्याशी 18 व 19 सितंबर को सुबह 10.30 बजे से 2.30 बजे तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं। परिसर में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, यूआर, सह-सचिव और सात कार्यकारिणी सदस्य के पदों पर चुनाव होगा। जांच के बाद 20 सितंबर को वैध प्रत्याशियों की अंतिम सूची चुनाव अधिकारी की ओर से जारी की जाएगी। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. पीयूष सिन्हा ने बताया कि बीजीआर परिसर विवि के तीन परिसरों में एकमात्र परिसर बन गया है, जहां नामांकन प्रपत्र हिंदी के साथ ही अंग्रेजी भाषा में भी उपलब्ध होंगे। प्रत्याशी दोनों में से किसी भी भाषा में नामांकन प्रपत्र दाखिल कर सकते हैं। अधिसूचना जारी होने के साथ ही आदर्श आचार संहिता पूरे परिसर में लागू हो चुकी है। उन्होंने बताया कि प्रत्याशी अधिकतम चुनाव खर्च पांच हजार तक कर सकते हैं। जिसका ब्यौरा उन्हें चुनाव कार्यालय को दो सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराना अनिवार्य है। बताया कि आपराधिक पृष्ठभूमि का कोई भी छात्र या छात्रा चुनाव नहीं लड़ पाएगा। इसको लेकर चुनाव विभाग विशेष रूप से सतर्कता बरत रहा है। वहीं कोतवाल पौड़ी रविंद्र नेगी ने बताया कि बीजीआर परिसर में छात्रसंघ नामांकन में समुचित सुरक्षा बल तैनात रहेगा। कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें