फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य के पहले पैरामेडिकल संस्थान में चलेंगे डिग्री कोर्स

Sun, 07 Aug 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। राज्य में खुलने वाले पहले शासकीय पैरामेडिकल संस्थान में अब डिप्लोमा पाठ्यक्रम के बजाय स्नातक पाठयक्रम संचालित किए जाएंगे। यह बदलाव मेडिकल कालेज श्रीनगर में उपलब्ध संसाधनों और शैक्षणिक स्तर को देखते हुए किया गया है। संस्थान में पांच स्नातक कोर्स सहित एक सर्टिफिकेट कोर्स चलेंगे।  
विज्ञापन

मालूम हो कि केंद्र सरकार ने राज्य को एक पैरामेडिकल कालेज खोलने में आर्थिक मदद देने का निर्णय किया है। उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विभाग ने पहाड़ की आवश्यकता और वीर चंद्र सिंह गढ़वाली राजकीय मेडिकल कालेज एवं शोध संस्थान में उपलब्ध संसाधनों को देखते हुए यहां के लिए संस्थान की स्वीकृति दे दी है।
इंस्टीट्यूट आफ एलाइड साइंसेज के नाम से खुलने वाले इस संस्थान में पूर्व में विभिन्न पैरोमेडिकल डिप्लोमा शुरू करने का प्रस्ताव बनाया गया था। बाद में विचार किया गया कि जब इस संस्थान के लिए मेडिकल कालेज के संसाधन प्रयोग होने हैं, तो डिप्लोमा के बजाय डिग्री कोर्स चलाए जाए। ताकि राज्य की जरूरतों को पूरा करने के साथ ही उच्च स्तर का प्रशिक्षण मिले। मेडिकल कालेज के प्राचार्य प्रो. सीएमएस रावत ने बताया कि डिग्री कोर्स का प्रस्ताव निदेशालय भेज दिया गया है। डिग्री कोर्स शुरू होने से युवा वर्ग को मामूली फीस में बेहतर शिक्षा मिलेगी।
विज्ञापन


यह कोर्स चलंगे
बीएमएलटी (बैचलर ऑफ मेडिकल लैब तकनीकी), बीपीटी(बैचलर ऑफ फीजियोथेरेपी), बीएमआईआरटी(बैचलर ऑफ मेडिकल रेडियो डायग्नोसिस एंड इमेजिंग तकनीकी), बीएससी इन ऑप्टोमेट्री/ऑप्थल्मिक और सर्टिफिकेट कोर्स इन हेल्थ एंड सेनेट्री इंस्पेक्टर।
कम फीस पर प्रशिक्षण
श्रीनगर। अभी राज्य में कोई भी सरकारी पैरामेडिकल संस्थान नहीं है। इसके चलते चिकित्सा क्षेत्र के तकनीशियन और प्रयोगशाला सहायक सहित अन्य तकनीकि पाठ्यक्रमों का प्रशिक्षण लेने के लिए यहां के युवाओं को निजी पैरामेडिकल संस्थानों में प्रवेश लेना पड़ता है। निजी संस्थानों में प्रशिक्षण लेना काफी महंगा पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें