फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर सेल ने पीड़ितों को लौटाया ठगा गया पैसा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस की साइबर सेल ने ठगी के शिकार हुए सिताबपुर निवासी एक व्यक्ति और उसकी बेटी को ठगे गए पैसे लौटा दिए। ठग ने प्ले स्टेशन के लिए भुगतान को पीड़ितों के गूगल पे और फोन पे नंबर लिए थे।
विज्ञापन

साइबर सेल के प्रभारी एसआई रफत अली ने बताया कि गत बीती दो जून को सिताबपुर निवासी प्रमेंद्र सिंह नेगी ने सेल को तहरीर दी थी। इसमें बताया कि उनके पुत्र रजत नेगी के दोस्त शशांक जखमोला ने ओएलएक्स पर एक वीडियो गेम प्ले स्टेशन बेचने का विज्ञापन डाला था। उसी दिन शशांक के मोबाइल पर एक कॉल आई। व्यक्ति ने प्ले स्टेशन खरीदने की इच्छा जताई। पैसे भेजने के लिए शशांक जखमोला से पेटीएम, गूगल पे का नंबर मांगा। शशांक इन एप को इस्तेमाल नहीं करता। ऐसे में उसने अपने दोस्त रजत नेगी से अपना गूगल पे नंबर देने के लिए कहा। रजत ने अपनी बहन रागिनी नेगी का गूगल पे नंबर और अपने पिता का फोन पे नंबर उसे दे दिया। हैकर ने रागिनी के खाते से 60,750 रुपये और प्रमेंद्र सिंह नेगी के खाते से 68,363 रुपये धोखाधड़ी कर अपने फोन पे और पेटीएम पेमेंट बैंक के खाते में ट्रांसफर कर ली। साइबर ने एक्शन में आते हुए पीड़ित से उनके और उनकी पुत्री के बैंक खातों की स्टेटमेंट प्राप्त की। जांच के बाद साइबर सेल ने बैंक खाते एवं पेटीएम खाते के डेबिट फ्रीज करा पैसे पीड़ित के खातों में ट्रांसफर करा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें