फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: पेयजल लाइन पर गेट वाल्व लगाने से फूटा गुस्सा

Tue, 26 May 2026 06:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों ने की हटाने की मांग, मानपुर में आंचल डेयरी के आसपास पेयजल संकट
विज्ञापन

निजी स्वार्थ के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन
कोटद्वार। भीषण गर्मी से त्रस्त क्षेत्रवासियों की मुश्किलें पेयजल संकट ने बढ़ा दी है। कई क्षेत्रों में पेयजल संकट बना है। मंगलवार को वार्ड-22 सिमलचौड़ के लोगों ने जल संस्थान कार्यालय पहुंचकर अधिशासी अभियंता से क्षेत्र में लगे गेट वाल्व को हटाने की मांग की। वहीं वार्ड-17 मानपुर में आंचल डेयरी के समीप गली नंबर-3 में पिछले एक हफ्ते से पेयजल किल्लत बनी है। मोहल्लेवासियों ने जल संस्थान से पेयजल आपूर्ति सुचारू करने की मांग की है।
सोमवार को वार्ड-22 सिमलचौड़ के क्षेत्रवासी गिंवईस्रोत स्थित जल संस्थान कार्यालय पहुंचे। उन्होंने पार्षद मनोज शाह के नेतृत्व में अधिशासी अभियंता अभिषेक वर्मा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। क्षेत्रवासियों ने कहा कि उनके वार्ड में एक व्यक्ति ने निजी स्वार्थ में पेयजल लाइन में गेट वाल्व लगवा दिया है। इससे क्षेत्र के 40-50 परिवारों को पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। क्षेत्रवासी परेशान हैं और उन्हें पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। उन्होंने गेट वॉल को हटवाकर पेयजल आपूर्ति सुचारू कराने की मांग की। कार्रवाई नहीं होने पर जल संस्थान में धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

उधर, मानपुर वार्ड में गली नंबर-3 निवासी अर्जुन सिंह ने बताया कि उनके क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से पेयजल संकट बना है। मोटर लगाने के बाद भी पानी नहीं आ रहा है। पेयजल संकट के कारण रोजमर्रा के काम भी प्रभावित हो रहे हैं। इस संबंध में जल संस्थान के अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुचारू करने की मांग की है।
विज्ञापन


कार्यालय आए लोगों को बुधवार को निरीक्षण कर गेट वाल्व हटाने का आश्वासन दिया गया है। मानपुर में काफी दिनों से पेयजल की किल्लत बनी थी। प्रभावित क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुचारू कर दी गई है। गर्मी बढ़ने के साथ ही ट्यूबवेल से डिस्चार्ज कम होने के कारण पेयजल की समस्या बढ़ने लगी है।
- शूरवीर सिंह चौहान, जेई जल संस्थान कोटद्वार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें