फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2999 में से 449 युवा ही पूरी कर सके दौड़

विज्ञापन
कोटद्वार के गबर सिंह कैंप में सेना भर्ती के लिए दौड़ लगाते युवा। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
कौड़िया स्थित विक्टोरिया क्रॉस गबर सिंह कैंप में आयोजित सेना भर्ती रैली के छठवें दिन चमोली जिले की आठ तहसीलों के 2999 युवाओं ने दमखम दिखाया। इनमें से 449 युवाओं ने ही सेना में पहुंचने के लिए 1600 मीटर दौड़ की पहली सीढ़ी पार की।
विज्ञापन

सेना भर्ती अधिकारी कर्नल विनीत बाजपेयी के मार्गदर्शन में चमोली जिले की जोशीमठ, चमोली, कर्णप्रयाग, देवाल, नारायणबगड़, जिलासू, नंद्रप्रयाग और घाट तहसील के युवाओं की भर्ती हुई। भर्ती के लिए उक्त तहसीलों से 3466 युवाओं ने ऑनलाइन आवेदन किया था, लेकिन रैली में 467 युवाओं के अनुपस्थित रहने पर 2999 युवा गबर सिंह कैंप पहुंचे। सुबह चार बजे से ही कोटद्वार के काशीरामपुर तल्ला से गबर सिंह कैंप में भर्ती के लिए प्रवेश करने के लिए युवाओं की लाइन लग गई। प्रवेश पत्रों और बार कोड की जांच के बाद प्रारंभिक ऊंचाई जांच में कई युवा बाहर हो गए। इसके बाद गबर सिंह कैंप के बलवीर सिंह स्टेडियम में 1600 मीटर दौड़ के लिए युवा पहुंचे। भर्ती अधिकारियों ने करीब 200 के समूह में युवाओं की दौड़ कराई लेकिन निर्धारित समय में 2999 में से मात्र 449 युवा ही दौड़ पूरी करने में सफल रहे। दौड़ पूरी करने वाले युवाओं में भी कई सेना के शारीरिक मापदंड पर खरा नहीं उतर सके, जिसके कारण उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया
विज्ञापन

आज इन तहसीलों के युवाओं की होगी भर्ती
26 दिसंबर (शनिवार) को चमोली जिले की पोखरी तहसील और पौड़ी जिले की जाखनीखाल, पौड़ी, बीरोंखाल तहसील क्षेत्र के युवाओं की भर्ती प्रक्रिया होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें