फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में लगी आग, बड़ा हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
बदरीनाथ मार्ग स्थित एक होटल में शुक्रवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग लगने से होटल में खाना खा रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन

अग्निशमन अधिकारी अनिल त्यागी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे बदरीनाथ मार्ग स्थित प्रिंस होटल में अचानक आग लग गई। सूचना पर अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। होटल मालिक सुरेंद्र बिष्ट ने बताया कि दोपहर ढाई बजे वह खाना गर्म करने के लिए गैस जला रहा था कि इस दौरान चूल्हे के नजदीक रखे कागज ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते आग गैस सिलिंडर तक पहुंच गई। उन्होंने तत्काल नजदीक स्थित कोतवाली पहुंचकर होटल में आग लगने की सूचना दी। उन्होंने बताया कि आग लगने से बर्तन और परदे जल गए, जिससे करीब सात हजार रुपये का नुकसान हुआ है। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें