फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठित होकर महिला मोर्चा को प्रदान करें मजबूती : रुचि भट्ट

Fri, 27 Mar 2026 07:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
जिला कार्यालय कोटद्वार में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रूचि भट्ट को बुके भेंट करती मोर
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कोटद्वार। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट के नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने सभी से एकजुट होकर महिला मोर्चा को मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया। मालवीय उद्यान स्थित जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं की भूमिका से पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। कहा कि प्रदेश सरकार के चार साल बेमिसाल हैं। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार लगातार उत्तराखंड के विकास की ओर अग्रसर है। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शशिबाला केष्टवाल, महिला मोर्चा के प्रदेश कार्यालय की सह प्रभारी बबली चौहान, जिला महामंत्री लक्ष्मी रावत, अराधना द्विवेदी, हंसलता, बबीता ग्वाड़ी और महेश्वरी बिष्ट आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें