फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: क्षेत्र पंचायत सचिव व्यवस्था में बदलाव के प्रस्ताव का विरोध

Wed, 03 Jun 2026 07:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख ने सीएम को भेजा पत्र, जनहित और प्रशासनिक दृष्टि से ठीक नहीं बताया
विज्ञापन

कोटद्वार/दुगड्डा। क्षेत्र पंचायत सचिव व्यवस्था में प्रस्तावित बदलाव को लेकर क्षेत्र पंचायत प्रमुख दुगड्डा सूरज सिंह नेगी ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर पुनर्विचार की मांग की है। उन्होंने खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) के स्थान पर सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को क्षेत्र पंचायत का सचिव बनाए जाने के प्रस्ताव को जनहित और प्रशासनिक दृष्टि से उचित नहीं बताया है।

पत्र में कहा है कि राज्य सरकार क्षेत्र पंचायत सचिव व्यवस्था में परिवर्तन करने पर विचार कर रही है। प्रस्ताव के अनुसार वर्तमान में क्षेत्र पंचायत सचिव की जिम्मेदारी निभा रहे खंड विकास अधिकारी के स्थान पर सहायक विकास अधिकारी को यह दायित्व सौंपा जा सकता है। उन्होंने इस प्रस्ताव को मंत्रिमंडल के समक्ष प्रस्तुत किए जाने से पूर्व व्यापक स्तर पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीओ विकास खंड स्तर के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी होते हैं जिन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं, वित्तीय प्रबंधन और प्रशासनिक प्रक्रियाओं का व्यापक अनुभव होता है। ऐसे में क्षेत्र पंचायत सचिव के रूप में उनकी भूमिका योजनाओं के प्रभावी संचालन और समन्वय के लिए महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें