फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: बेस अस्पताल में पांच दिन तक नहीं होंगे ऑपरेशन, अब निश्चेतक छुट्टी पर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। राजकीय बेस अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। अस्पताल में जहां चिकित्सकों के अभाव में कुछ ओपीडी प्रभावित चल रही है और अस्थि विभाग दो दिन तक बंद रहा, वहीं अब एकमात्र निश्चेतक अवकाश पर जा रही हैं। जिससे अस्पताल में अगले पांच दिन तक ऑपरेशन एवं आईसीयू विभाग प्रभावित होगा।

राजकीय बेस अस्पताल में निश्चेतक के पांच पद स्वीकृत हैं, लेकिन एक भी स्थायी निश्चेतक अस्पताल में तैनात नहीं है। एकमात्र निश्चेतक डॉ. मोनिका खाती को अस्पताल से संबद्ध किया हुआ है। वह भी निजी कार्यों से अवकाश पर जा रही हैं। उनके अवकाश पर रहने से अस्पताल में अगले पांच तक ऑपरेशन संभव नहीं होंगे। पीएमएस डॉ. राजीव पाल ने बताया कि अभी दो दिन पहले ही निदेशालय को पत्र भेजकर अवगत कराया गया है कि रुद्रप्रयाग से अस्पताल भेजे गए निश्चेतक डॉ. निर्देश ने अभी तक कार्यभार नहीं संभाला है। निदेशालय को अस्पताल की परिस्थितियों से अवगत कराया जा चुका है। फिलहाल निश्चेतक डॉ. मोनिका खाती के अवकाश से लौटने पर ऑपरेशन संभव होंगे।
विज्ञापन


वहीं, अस्पताल के अस्थि सर्जन डॉ. अभिषेक जैन ने थोड़ा स्वास्थ्य लाभ होने पर अस्पताल के अस्थि विभाग को संचालित किया। उन्होंने घुटने का एक ऑपरेशन करने के साथ ही 170 मरीजों को उपचार एवं चिकित्सीय परामर्श दिया। वहीं, प्रमुख अधीक्षक ने डॉ. अभिषेक की कुशलता जानने के साथ उनका हौसला बढ़ाया।
मंगलवार को अस्पताल में ड्यूटी के दौरान अस्थि सर्जन डॉ. अभिषेक जैन अस्वस्थ होने के साथ बेहोश हो गए थे। बुधवार को एमआरआई की रिपोर्ट में गर्दन की हड्डी और नसों में सूजन की स्थिति स्पष्ट होने पर उन्होंने उपचार लिया और स्वास्थ्य में आंशिक सुधार होने पर अस्पताल का अस्थि विभाग बंद होने की स्थिति को देखते हुए बृहस्पतिवार सुबह खुद ही मोर्चा संभाल लिया। उन्होंने शाम तक 170 मरीजों को उपचार दिया और एक मरीज के घुटने का ऑपरेशन किया।
विज्ञापन




अस्पताल में जनरल फिजिशियन डॉ. जेसी ध्यानी, अस्थि चिकित्सक डॉ. वीसी काला, फिजियोथेरेपिस्ट अमन लांबा एवं कुछ अन्य चिकित्सकों के अवकाश पर होने से ओपीडी अभी भी प्रभावित हैं। जिसका खामियाजा रोगियों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें