फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: ऑपरेशन स्वास्थ्य पदयात्रा पहुंची देवप्रयाग

Thu, 30 Oct 2025 11:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने की ज्वलंत मांग के लिए चौखुटिया से 190 किलोमीटर की पैदल यात्रा करके ऑपरेशन स्वास्थ्य बृहस्पतिवार को देवप्रयाग संगम पर पहुंची। यात्रा का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया।
विज्ञापन


यह पदयात्रा 24 अक्तूबर को अल्मोड़ा के चौखुटिया से शुरू हुई थी। यात्रा में शामिल 18 पदयात्रियों का देवप्रयाग पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने अभिनंदन किया। पदयात्रियों ने अपने जनगीतों और नारों के माध्यम से जनता को जागरूक करते हुए देहरादून कूच करने का आह्वान किया। यात्रा का नेतृत्व कर रहे पूर्व सैनिक भुवन कठायत ने कहा कि दो अक्तूबर से चौखुटिया में अपने प्रथम मौलिक अधिकार (स्वास्थ्य सुविधा) के लिए आमरण अनशन जारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस यात्रा का मुख्य मकसद उत्तराखंड के लोगों को उनका पहला मौलिक अधिकार यानी स्वास्थ्य सुविधा दिलाना है। पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने स्वास्थ्य असुविधा पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि आज महिलाएं सड़कों पर बच्चे को जन्म देने को मजबूर हो रही हैं।
पदयात्री आशीष नेगी ने कहा कि जब सरकार हरियाणा से पोस्टमास्टर ला सकती है तो डॉक्टर भी लाने होंगे। पदयात्रा में जिला पंचायत सदस्य सरस्वती किरोला, नंदिता भट्ट, शांति देवी, चंद्रा आर्य, और राहुल कोटियाल सहित 18 लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें