फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्लफ्रैंड के चक्कर में एक युवक ने दूसरे को मारा चाकू

विज्ञापन
विज्ञापन
कण्वघाटी (कोटद्वार)। भाबर के गूलरझाला के जंगल में पिकनिक के बहाने आए एक युवक ने दूसरे को चाकू मारकर घायल कर दिया। चाकूबाजी की यह घटना गर्लफ्रेंड को लेकर हुई है। घायल को परिजनों ने कोटद्वार बेस अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजनों की ओर से कलालघाटी चौकी पुलिस को लिखित में तहरीर दे दी गई है। कलालघाटी चौकी पुलिस ने कोटद्वार अस्पताल पहुंचकर घायल के बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि भाबर के उदयरामपुर कलालघाटी निवासी जीतेंद्र सिंह (24) पुत्र ध्यान सिंह को परिजनों ने गंभीर हालत में बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कराया है। चिकित्सकों ने पुलिस को बताया कि युवक के गर्दन पर चाकू लगा है। मामले में पीड़ित के भाई विकास की ओर से झंडीचौड़ निवासी सूरज के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है। कलालघाटी चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक संदीप शर्मा ने मामले में बेस अस्पताल पहुंचकर पीड़ित जीतेंद्र के बयान दर्ज किए। पूछताछ में जीतेंद्र ने बताया कि उसकी पूर्व में एक युवती से दोस्ती थी। ढाई महीने पहले उसका ब्रेकअप हो गया। अब उक्त युवती ने उसके मित्र सूरज को दोस्त बना लिया। गत दो तीन दिनों से युवती उसे लगातार फोन कर रही थी। सूरज ने बृहस्पतिवार दोपहर उसे फोन कर हल्दूखाता तिराहे पर बुलाया था। यहां से दोनों बाइक से गूलरझाला के जंगल में पार्टी करने पहुंचे। पार्टी के बाद दोनों लौटने की तैयारी कर ही रहे थे कि तभी सूरज ने अचानक से ही उसकी गर्दन पर चाकू से वार कर दिया। चाकू लगने के बाद दोनों के बीच हाथापाई हुई, जिससे उसके नाक, हाथ पर भी चोटें आई हैं। वह किसी तरह बचते-बचाते अपनी बाइक से वहां से भाग निकला और परिजनों को अपने साथ हुए घटना की जानकारी दी। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, कलालघाटी चौकी इंचार्ज एसआई संदीप शर्मा ने बताया मामले की जांच की जा रही है। मामला गर्लफ्रेंड से जुड़ा बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें