फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलबा और भूधंसाव से 20 सड़कें बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्वतीय क्षेत्र में शनिवार रात से रूक-रूककर हो रही भारी बारिश से जनजीवन सोमवार को भी अस्त-व्यस्त रहा। बारिश के चलते पहाड़ियों से मलबा आने और भूधंसाव के कारण क्षेत्र की 20 सड़कें बाधित हो गई हैं, जिससे दर्जनों गांवों का बाजारों से सड़क संपर्क कट गया है। ऐसे में लोगों को पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग दुगड्डा के अंतर्गत स्व. जगमोहन सिंह नेगी मार्ग, कौड़िया-किमसार मार्ग, पौखाल-कण्वाश्रम मार्ग, प्रांतीय खंड लोनिवि लैंसडौन के अंतर्गत गैंडखाल-आमसैंण मार्ग, नौडखाल-नांद-सिंगटाली मार्ग, गुमखाल-सारी मार्ग आदि मलबा आने से बंद हो गए हैं। लोनिवि श्रीनगर के अंतर्गत कौडियाला-व्यासघाट मार्ग, कफोली मार्ग, मुसोली-तेलाधार मार्ग, निर्माण खंड लोनिवि बैजरों के अंतर्गत मैखुली-देवराडी मार्ग, बंसौला-बगडियाल-समैया मार्ग, कफल्ड-मुसेठी-फरस्यूडी-धाधणखेत मार्ग आदि भी भारी बारिश के कारण मलबा आने से बंद हैं। इन मार्गों के बंद होने से दर्जनों गांवों का सड़क संपर्क कट गया है। विभाग की ओर से मार्गों को खोलने के लिए जेसीबी भेजने का दावा किया गया है, लेकिन देर शाम तक किसी भी मार्ग को यातायात के लिए नहीं खोला जा सका है।
लैंसडौन के विधायक दिलीप रावत ने बताया कि लोक निर्माण विभाग को बरसात से बाधित हो रही सड़कों को अविलंब खोलने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें