फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: एक बार फिर हुई अस्थायी निश्चेतक की तैनाती, ऑपरेशन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। राजकीय बेस अस्पताल में स्थायी निश्चेतक की तैनाती नहीं हो सकी है। थलीसैंण से कोटद्वार संबद्ध की गईं निश्चेतक लंबी छुट्टी पर हैं। अब हरिद्वार से एक निश्चेतक को संबद्ध किया गया है। उनके ज्वाइन करते ही ऑपरेशन फिर से शुरू होने से मरीजों को खासी राहत मिली है।
विज्ञापन


राजकीय बेस अस्पताल में हड्डी, नाक-कान-गला, आंख, प्रसव समेत जनरल ऑपरेशन किए जाते हैं।
11 महीनों से ऑपरेशन व्यवस्था चरमराई हुई है। 30 जून 2024 को वरिष्ठ निश्चेतक डॉ. एसडी आर्य सेवानिवृत्त हो गए थे। तब से अब तक अस्पताल में स्थायी निश्चेतक की तैनाती नहीं हो सकी है। कुछ महीने पहले थलीसैंण से निश्चेतक डॉ. मोनिका खाती को बेस अस्पताल कोटद्वार से संबद्ध किया गया था। पिछले दिनों वे भी चिकित्सीय अवकाश पर चली गईं। तब से अस्पताल में ऑपरेशन ठप हो गए थे। इस बार स्वास्थ्य निदेशालय ने हरिद्वार से निश्चेतक डॉ. रित्विक रजत को बेस अस्पताल कोटद्वार से संबद्ध किया है।

.



शनिवार और बुधवार को नहीं होंगे अस्थि ऑपरेशन

अस्थि सर्जन डॉ. अभिषेक जैन अगले पांच दिन तक उपलब्ध नहीं होंगे। वे 24 से 28 मई तक अवकाश पर रहेंगे। शनिवार (आज) और आगामी बुधवार को डॉ. अभिषेक के नहीं होने से ऑपरेशन भी नहीं हो सकेंगे।
विज्ञापन




.

26 मई के बाद मिलेंगे फिजियोथेरेपिस्ट



बेस अस्पताल में हड्डियों के अलावा मांसपेशियों की समस्या लेकर भी रोजाना कई मरीज पहुंच रहे हैं, लेकिन फिजियोथेरेपिस्ट नहीं मिलने से उन्हें परेशान होकर लौटना पड़ रहा है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार फिजियोथेरेपिस्ट 26 मई के बाद उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें