कोटद्वार। ग्राम ग्रास्टनगंज स्थित पंचायत घर के समीप शनिवार को दिन दहाड़े बदमाशों ने एक घर में घुसकर करीब 70 हजार रुपये की ज्वैलरी पर हाथ साफ कर दिया। इस संबंध में पीड़ित ने पुलिस के पास तहरीर दी है।
ग्राम प्रधान ग्रास्टनगंज विपुल बलूनी ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे अर्जुन बिष्ट की पत्नी अपने पड़ोस वाले घर में किसी काम से गई हुई थी, इसी बीच चोरों ने मौके का फायदा उठाते हुए घर में घुसकर आलमारी के अंदर रखी करीब 70 हजार रुपये की ज्वैलरी पर हाथ साफ कर दिया। घर में हुई चोरी का पता उस वक्त चला जब अर्जुन बिष्ट की पत्नी वापस अपने घर पर पहुंची और उसने कमरे में सामान बिखरा हुआ देखा। संदेह होने पर जब उसने आलमारी खोली तो उसके अंदर से ज्वैलरी गायब थी। घर में हुई चोरी की सूचना उसने अपने पति को दी। कोतवाली के एसएसआई मनोज मैनवाल का कहना है कि पुलिस तहरीर के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है। शीघ्र ही चोरी का खुलाशा किया जाएगा।