फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थल सेना अध्यक्ष के गांव सैंण में मना जश्न

Sat, 31 Dec 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
विज्ञापन
चीपऊफ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोटद्वार। द्वारीखाल ब्लाक की ग्राम पंचायत बिरमोली के तोक गांव सैंण के बेटे बिपिन रावत के सेना प्रमुख का पदभार ग्रहण करने पर समूचे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। सैंण गांव में बिपिन रावत के सेना प्रमुख बनने पर मेला लगा रहा। उनके भाई और नाते रिश्तेदार ढोल नगाड़ों के साथ गांव पहुंचे और बिपिन की कामयाबी के लिए कुल देवता की पूजा की। लोगों ने इस अवसर पर लोग ढोल दमाऊं और मशकबीन की धुन पर खूब नाचे। इस अवसर पर गांव में सभी को मिठाई बांटी गई। देर शाम तक नाच गानों का दौर चलता रहा।
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर जैसे की जनरल बिपिन रावत ने सेना अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। उनके चचेरे भाई, बहन, नाते रिश्तेदारों और क्षेत्रवासी उनके गांव सैंण पहुंच गए। कोटद्वार में 46 वर्षों से रह रहे उनके चाचा  सेवानिवृत ऑनरेरी कैप्टन स्व. दरवान सिंह रावत का परिवार भी खुशी मनाने ढोल-नगाड़ों के साथ अपने पैतृक गांव पहुंचा। पूरे गांव में चारों ओर ढोल दमाऊं और नगाड़ों की आवाज सुनाई दे रही थी। बिपिन की बहनें और रिश्तेदार दिन भर ढोल दमाऊं की थाप पर थिरकते रहे।
इसके साथ ही जनरल के वयोवृद्ध चाचा सुरेंद्र सिंह (सेवानिवृत्त कैप्टन) और पैतृक गांव में निवास कर रहे चाचा भरत सिंह और हरिनंदन सिंह ने सेना अध्यक्ष जनरल बिपिन की कामयाबी के लिए वैदिक मंत्रोचार के साथ पंचाग पूजा की। उन्होंने सेनाध्यक्ष के कार्यकाल में देश को संभालने और तरक्की के लिए ईष्ट देव से कामना की। इसके बाद ग्राम प्रधान धर्मपाल सिंह और अन्य लोगों ने गांव में मिठाई बांटकर खुशी मनाई।
विज्ञापन

उनके चाचा सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बिपिन रावत के सेनाध्यक्ष बनने से पूरा उत्तराखंड राज्य गौरवान्वित हुआ है और आज का दिन पूरे उत्तराखंड के लिए खुशी का दिन है। उन्होंने बताया कि जनरल बिपिन रावत अपने पिता (स्व0)  सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल लक्ष्मण सिंह रावत के समान कर्मठ, मेहनती और काबिल सैन्य अधिकारी हैं। कुटुंब के सभी बच्चों के सामने  जनरल बिपिन रावत और उनके पिता का उदाहरण पेश किया जाता रहा है।  परिवार के सदस्यों और उपस्थित सभी लोगों ने जनरल बिपिन रावत के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं। इस अवसर पर उनके चचेरे भाई राजकुमार सिंह रावत, संतोष कुमार रावत, पुष्कर सिंह, रविंद्र रावत, देवेंद्र रावत, जयवंत सिंह रावत, चाचा गंगा सिंह, अर्जुन सिंह के अलावा परिवार के अनेक लोग ढोल दमाऊं की धुन पर नाचते गाते रहे।

- फोटो

रावत के थलसेनाध्यक्ष पद ग्रहण करने पर बांटी मिठाई
पूर्व सैनिकों ने झंडाचौक में आतिशबाजी कर मनाई खुशी       
अमर उजाला ब्यूरो      
कोटद्वार। लेफ्टिनेंट जनरल बिपिन रावत का थलसेनाध्यक्ष पद ग्रहण करने पर पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने हर्ष व्यक्त किया। शनिवार को परिषद ने झंडाचौक में आतिशबाजी कर लोगों को मिठाइयां बांटीं।       
शनिवार को पूर्व सैनिक झंडाचौक में एकत्र हुए। उन्होंने देश के सेना अध्यक्ष के समर्थन में नारे लगाते हुए हर्ष व्यक्त किया। मूल रूप से पौड़ी जनपद के रहने वाले बिपिन रावत को थलसेनाध्यक्ष बनाए जाने से उत्तराखंड प्रदेश सहित क्षेत्र का मान बढ़ा है।
इस मौके पर पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल, बलवान सिंह रावत, महानंद ध्यानी, आलम सिंह नेगी, नंदन सिंह अधिकारी, राकेश देवरानी, दर्शन सिंह रावत, दलबीर सिंह रावत, सुल्तान सिंह रावत, बीरेंद्र सिंह रावत, महेंद्र सिंह रावत, पदम सिंह रावत, राजेंद्र सिंह, शूरवीर सिंह सजवाण, लक्ष्मी पंवार, मोहन सिंह व महेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।         
विज्ञापन

-फोटो      
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें