फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: ओम प्रकाश बने गेंद मेला समिति डाडामंडी के अध्यक्ष

Sun, 28 Jan 2024 11:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दुगड्डा/कोटद्वार। गेंद मेला समिति डाडामंडी की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से ओम प्रकाश तिवाड़ी को अध्यक्ष चुना गया।

बैठक में अर्जुन सिंह रावत ने अध्यक्ष पद के लिए ओम प्रकाश तिवाड़ी के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे ध्वनि मत से पारित किया गया। इस मौके पर नवनियुक्त अध्यक्ष ओम प्रकाश तिवाड़ी की अध्यक्षता में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें शंभू प्रसाद तिवाड़ी, शशि देव, सतीश चंद्र काला को संरक्षक चुना गया।

बौठा के ग्राम प्रधान चंद्रमोहन और जमेली की ग्राम प्रधान नीलम देवी को पदेन संरक्षक नियुक्त किया गया। महेंद्र चौहान को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मुकेश बड़थ्वाल को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, लक्ष्मी देवी को महिला उपाध्यक्ष, किशन चौधरी को सचिव, अर्जुन सिंह नेगी को सह सचिव, विजयमान बिष्ट को प्रचार सचिव, हरेंद्र सिंह रावत को कोषाध्यक्ष चुना गया। सौरभ धूलिया और राजेंद्र सिंह रावत को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।
विज्ञापन


बैठक में निवर्तमान कोषाध्यक्ष सुरेश रावत ने आय-व्यय का ब्यौरा रखा। साथ ही बैठक में आगामी मेले को भव्य रूप देने के लिए लोगों से सुझाव भी लिए गए। संरक्षक शंभू प्रसाद तिवाड़ी ने कहा कि गेंद मेला हमारी संस्कृति की पहचान है।
विज्ञापन


निवर्तमान अध्यक्ष प्रमोद चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में रोशन बड़थ्वाल, रोशन सिंह रावत, जितेंद्र चौधरी, कैलाश चौधरी, जितेंद्र नाथ, सुरेंद्र सिंह आर्य मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें