फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: अंडर-14 बालक वर्ग में ओम गंधर्व ने जीता स्वर्ण पदक

Wed, 22 Jul 2026 06:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप : लैंसडाैन विधायक महंत दलीप रावत ने किया शुभारंभ
विज्ञापन

तीसरे दिन इंडियन राउंड में 300 तीरंदाजों ने दिखाया दम
कोटद्वार/कण्वघाटी। बलूनी पब्लिक स्कूल में आयोजित नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप के तीसरे दिन बुधवार को इंडियन राउंड की रोमांचक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिता में उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से आए करीब 300 बालक-बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के बीच कड़े मुकाबले देखने को मिले, जिससे पूरे दिन खेल परिसर में उत्साह का माहौल बना रहा। अंडर-14 बालक वर्ग में ओम गंधर्व ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के तीसरे दिन मुख्य अतिथि लैंसडाैन विधायक महंत दलीप रावत, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र रावत, गबर सिंह कैंप कौड़िया के सूबेदार मेजर शैलेंद्र मोहन बिष्ट ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। अंडर-14 बालक वर्ग के इंडियन राउंड में दिल्ली पब्लिक स्कूल जेपी नगर (उत्तर प्रदेश) के ओम गंधर्व ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल, शामली के विराट पवार ने रजत पदक जीता। देव पब्लिक स्कूल, बागपत (उत्तर प्रदेश) के रघुवंश राणा ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर अनिल भोला, गुरु बचन सिंह, सोनिया रावत, बलूनी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के प्रबंध निदेशक विपिन बलूनी, अभिलाषा भारद्वाज सहित कई उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें