गढ़वाल विवि के चौरास परिसर में राज्य स्तरीय योग ओलंपियाड़ 10 दिसंबर को होगा। इसमें तीन आयु वर्गों के महिला/पुरुष भाग लेंगे। ओलंपियाड़ में 24 प्रतिभागियों का चयन 15 दिसंबर को बैंगलुरु में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय स्तर के योग ओलंपियाड़ के लिए किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
राज्य स्तरीय योग ओलंपियाड़ के आयोजक डा. विनोद नौटियाल ने बताया कि योग ओलंपियाड़ में 10 से 14 वर्ष, 15 से 24 वर्ष और 25 से अधिक आयु वर्ग के महिला/पुरुष प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों, शिक्षण व योग से जुड़े संस्थानों से करीब 200 प्रतिभागियों के ओलंपियाड़ में हिस्सा लेने की संभावना है। डा. नौटियाल ने कहा कि ओलंपियाड़ का शुभारंभ सुबह सात बजे मंत्रोच्चार के साथ किया जाएगा। इसके बाद आसन, प्राणायाम, दंड, शुद्धि क्रियाएं, म्रुद्रा बंद, सैंद्धांतिक परीक्षा होगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक आयुु वर्ग से 24 प्रतिभागियों का चयन 15 दिसंबर को बैंगलुरु में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय स्तर के योग ओलंपियाड़ के लिए किया जाएगा।